एजेंसी न्यूज

द. कोरिया में निर्माण स्थल पर आग लगने से आठ लोगों की मौत, 17 अन्य के भी मरने की आशंका

ओह ने बताया कि डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया है जबकि 17 अन्य लोगों के मौत होने की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। दमकल कर्मियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि उन लोगों की भी जान चली गई है।

द. कोरिया में निर्माण स्थल पर आग लगने से आठ लोगों की मौत, 17 अन्य के भी मरने की आशंका

स्थानीय दमकल विभाग के अधिकारी ओह जुंग-हवान ने बताया कि मृतक संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोगों के इचिओन में निर्माणाधीन गोदाम में फंसे होने की आशंका है।

ओह ने बताया कि डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया है जबकि 17 अन्य लोगों के मौत होने की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। दमकल कर्मियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि उन लोगों की भी जान चली गई है।

इचिओन शहर के दमकल विभाग के प्रमुख सियो सुअंग ह्यून ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद 70 कर्मचारियों में से 14 अन्य लापता हैं। घटनास्थल पर तलाश जारी है।

सियो ने बताया कि 260 से अधिक आपात कर्मियों को आग पर काबू पाने में घंटों लग गए।

अधिकारी आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है, जिसके विस्फोट के बाद लगने की आशंका है। हादसे के समय कर्मचारी भूमिगत तल पर काम कर रहे थे।

प्रधानमंत्री चुंग स्ये क्यून ने सरकारी अधिकारियों और राष्ट्रीय दमकल तथा पुलिस एजेंसियों से खोज एवं बचाव अभियान के लिए "सभी उपलब्ध उपकरण और कर्मियों" का सहारा लेने का आदेश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).