देश की खबरें | जी20 मसौदा समूह की अंतिम दो दिवसीय बैठक 18 सितंबर से रायपुर में होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत जी20 मसौदा कार्य समूह (एफडब्ल्यूजी) की चौथी और अंतिम दो दिवसीय बैठक 18 सितंबर से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 17 सितंबर भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत जी20 मसौदा कार्य समूह (एफडब्ल्यूजी) की चौथी और अंतिम दो दिवसीय बैठक 18 सितंबर से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जी20 सदस्य और आमंत्रित देशों, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के 65 से अधिक प्रतिनिधि नवा रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट में आयोजित दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेंगे।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय में सलाहकार चांदनी रैना और ब्रिटेन के आर्थिक और वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार सैम बैकेट बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने कहा कि एफडब्ल्यूजी में नवीनतम आर्थिक मामलों और वृहद आर्थिक मुद्दे के बिंदुओं पर चर्चा करने की सहूलियत मिलेगी।

इस बैठक से इतर भारतीय रिजर्व बैंक जन भागीदारी कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करेगा जिनमें डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेश पर पैनल परिचर्चा, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, जी20 जागरूकता कार्यक्रम, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिनिधियों के नंदनवन चिड़ियाघर जाने का भी कार्यक्रम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन