विदेश की खबरें | ईरान व अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता का पांचवां दौर रोम में शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विभिन्न समाचार संगठनों ने रोम स्थित ओमानी दूतावास में कई काफिलों के पहुंचने के बाद यह खबर दी। दूतावास में पहले भी एक दौर की वार्ता हुई थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विभिन्न समाचार संगठनों ने रोम स्थित ओमानी दूतावास में कई काफिलों के पहुंचने के बाद यह खबर दी। दूतावास में पहले भी एक दौर की वार्ता हुई थी।

ईरान द्वारा यूरेनियम का संवर्धन दोनों देशों की वार्ता में मुख्य मुद्दा बनकर उभरा है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सहित अमेरिका के विभिन्न शीर्ष अधिकारियों ने जोर दिया है कि ईरान ऐसे किसी भी सौदे के तहत यूरेनियम का संवर्धन जारी नहीं रख सकता है, जिससे ईरानी अर्थव्यवस्था पर प्रतिबंध हट सकते हैं।

वार्ता में अमेरिका का प्रतिनिधित्व पश्चिम एशिया में ट्रंप प्रशासन के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और माइकल एंटोन कर रहे हैं, जो विदेश विभाग में नीति नियोजन निदेशक हैं। ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी इस वार्ता की मध्यस्थता कर रहे हैं। ओमान वार्ता में दोनों देशों का विश्वसनीय वार्ताकार रहा है।

वार्ता में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर जोर दिया जा सकता है और इसके बदले अमेरिका उसके खिलाफ लगाए गए गए कुछ सख्त आर्थिक प्रतिबंधों को हटा सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार धमकी दी है कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो ईरान के कार्यक्रम को लक्षित करते हुए हवाई हमला किया जा सकता है। वहीं, ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम भंडार से परमाणु हथियार बनाने की दिशा में बढ़ सकते हैं।

यूएस डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी की एक नयी रिपोर्ट ने कहा गया है कि ईरान निश्चित रूप से अभी परमाणु हथियारों का उत्पादन नहीं कर रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में अपनी गतिविधियों से वह उत्पादन के लिए बेहतर स्थिति में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\