असम में एक्सप्रेस राजमार्ग बनाने को लेकर व्यावहारिकता का अबतक अध्ययन नहीं किया गया : सरमा
केंद्र सरकार ने करीब साढ़े चार साल पहले असम में ब्रह्मपुत्र नदी के साथ एक्सप्रेस राजमार्ग बनाने की घोषणा की थी जिसमें 40,000 करोड़ रुपये का निवेश होना था, मगर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को कहा कि परियोजना की व्यावहारिकता का अबतक अध्ययन नहीं किया गया है.
धेमाजी (असम), 1 अक्टूबर: केंद्र सरकार ने करीब साढ़े चार साल पहले असम में ब्रह्मपुत्र नदी के साथ एक्सप्रेस राजमार्ग बनाने की घोषणा की थी जिसमें 40,000 करोड़ रुपये का निवेश होना था, मगर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने बृहस्पतिवार को कहा कि परियोजना की व्यावहारिकता का अबतक अध्ययन नहीं किया गया है. सरमा ने यहां कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि राज्य अब तटबंधों पर सड़कों का निर्माण करने जा रहा है और जोनाई से माजुली तक इस तरह की पहली सड़क बनाने के लिए 183 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं.
उन्होंने कहा, “एक्सप्रेस राजमार्ग एक अवधारणा थी और यह देखने के लिए कोई अध्ययन नहीं किया गया था कि क्या इसे लागू किया जा सकता है. तटबंधों पर सड़क बनाने की योजना है. लेकिन यह राजमार्ग नहीं होगा.” यह भी पढ़ें : प्रत्येक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के साथ-साथ सिलेंडर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें :हेमंत सोरेन
अप्रैल 2017 में, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की थी कि सरकार ब्रह्मपुत्र के साथ पूर्व क्षेत्र का पहला एक्सप्रेस राजमार्ग विकसित करेगी जिसमें 40,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

