देश की खबरें | किसान ने की आत्महत्या, ग्रामीणों के मुताबिक कर्ज से था परेशान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक किसान ने अपने खेत में कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। किसान के पड़ोसियों के मुताबिक कर्ज से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।

महासमुंद, 27 जुलाई छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक किसान ने अपने खेत में कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। किसान के पड़ोसियों के मुताबिक कर्ज से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे ने बताया कि तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के छुईया गांव में किसान कन्हैयालाल सिन्हा (65) का शव उनके खेत में आम के पेड़ में लटक हुआ मिला।

गिरिपुंजे ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव से एक पत्र भी बरामद किया है जिसका परीक्षण कराया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

डुमन लाल सिन्हा नामक एक ग्रामीण ने बताया कि मृतक के पास से बरामद पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि वह कर्ज के बोझ और फसल के नुकसान से परेशान था।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक सिन्हा के नाम 4.5 एकड़ जमीन है तथा उसके बेटे भागीरथी के पास 1.5 एकड़ जमीन है, जिस पर खेती की जाती है।

अधिकारी ने बताया कि 2022-2023 के खरीफ फसल मौसम में सिन्हा ने सहकारी समिति में 64 क्विंटल और पिछले मौसम 2021-2022 में 50 क्विंटल धान बेचा था तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना (जिसके तहत धान की खेती करने वालों को उनकी उपज की खरीद पर नौ हजार रुपए प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी दी जा रही है) का लाभ भी उठाया था। उन्होंने कहा, ''कन्हैया द्वारा एक निजी बैंक से लिए गए ऋण के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन संबंधित बैंक से इसका सत्यापन किया जाना बाकी है।''

राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले की जांच के लिए पूर्व मंत्री और पार्टी विधायक ननकी राम कंवर की अध्यक्षता में दल का गठन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला