देश की खबरें | ट्रंप की भगवान की तरह पूजा करने वाले प्रशंसक की हृदयाघात से मृत्यु
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 12 अक्टूबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले चार सालों से भगवान की तरह पूजा करने वाले उनके एक प्रशंसक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी, वह ट्रंप के कोविड-19 से संक्रमित होने से कथित रूप से बहुत परेशान था।

तेलंगाना के किसान बुसा कृष्णा (33) को जब यह पता चला कि ट्रंप और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं तब वह चिंता में डूब गया था। कृष्णा के रिश्तेदार संजय कुमार ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Sarat Kumar Kar Dies: कोरोना संक्रमित ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सरत कुमार का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज.

कुमार के अनुसार रविवार को चाय पीते समय कृष्णा अचानक बेहोश हो गया और वह अस्पताल ले जाने के दौरान चल बसा।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर के मुताबिक कृष्णा का दिल का दौरा पड़ा और उसकी मृत्यु हो गयी।

यह भी पढ़े | ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सरत कुमार कार का कोरोना महामारी से निधन: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कृष्णा तेलंगाना के जनगांव जिले के सुदूर कोन्ने गांव का रहने वाला था । उसके परिवार ने बताया कि पिछले चार सालों से वह ट्रंप की प्रार्थना करता था। पिछले साल ट्रंप के जन्मदिन पर अपने घर में उनकी छह फुट ऊंची प्रतिमा भी लगवायी थी। वह ट्रंप को एक मजबूत नेता मानता था और उसे उनका ‘साहसी दृष्टिकोण’ पसंद था।

कुमार ने दावा किया कि कृष्णा पिछले कुछ दिनों से अवसाद में था और अपने कमरे में अकेले रहता था। वह दिन में एक ही बार खाना खाने लगा था और बहुत रोता-चिल्लाता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)