Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकियों का शिकार बने कारीगर के परिवार ने सेना का आभार जताया
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कारीगर सगीर अहमद की हत्या करने वाले आतंकी को जम्मू कश्मीर में सैन्य अभियान में मार गिराए जाने पर सगीर के परिजनों ने सेना का आभार व्यक्त किया है.
सहारनपुर, 21 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कारीगर सगीर अहमद की हत्या करने वाले आतंकी को जम्मू कश्मीर में सैन्य अभियान में मार गिराए जाने पर सगीर के परिजनों ने सेना का आभार व्यक्त किया है. सहारनपुर के मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन निवासी सगीर अहमद की जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 16 अक्टूबर को आतकंवादियो ने हत्या कर दी थी.
सगीर के हत्यारे को चार दिन के अन्दर मार गिराने के लिए उनके परिजनों ने सेना का आभार व्यक्त किया है. सगीर अहमद के पड़ोस में रहने वाले क्षेत्रीय पार्षद मसूद बदर ने सेना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने जो कायराना हरकत की उसका जबाव सेना ने दे दिया है. यह भी पढ़ें : Uttarakhand Rains Updates: उत्तराखंड में बारिश से आई तबाही में अब तक 52 की मौत, अभी भी कई लापता, राहत बचाव कार्य जारी
बदर ने कहा कि सगीर अहमद का परिवार आर्थिक दिक्कतों से जुझ रहा है, इसलिए केन्द्र और प्रदेश सरकार को पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करानी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2021 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

