एजेंसी न्यूज

पार्टी नेताओं पर लगाए जा रहे 'झूठे' मुकदमे वापस हों-उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश के दोनों शीर्ष अधिकारियों को लिखे पत्र में सिंह ने उधमसिंह नगर जिले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ एवं किच्छा नगर अध्यक्ष अरूण तनेजा के खिलाफ आपदा प्रबन्धन अधिनियम की संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के इशारे पर राज्यभर में कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं जिसकी कांग्रेस पार्टी निन्दा करती है।

पार्टी नेताओं पर लगाए जा रहे 'झूठे' मुकदमे वापस हों-उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष
जमात

देहरादून, आठ मई भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ 'झूठे' मुकदमे दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से उन्हें वापस लेने की मांग की तथा कहा कि ऐसा न होने पर पार्टी को आंदोलन करने को बाध्य होना पडेगा ।

प्रदेश के दोनों शीर्ष अधिकारियों को लिखे पत्र में सिंह ने उधमसिंह नगर जिले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ एवं किच्छा नगर अध्यक्ष अरूण तनेजा के खिलाफ आपदा प्रबन्धन अधिनियम की संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के इशारे पर राज्यभर में कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं जिसकी कांग्रेस पार्टी निन्दा करती है।

उधमसिंहनगर जिले के मलसा गिरधरपुर मे घटित गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि यह बेहड़ का पैतृक गांव है जहां वे लोगों को समझाने गये थे लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उनके खिलाफ 'झूठे' मुकदमे दर्ज कर दिये ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इसी प्रकार ऊधमसिंह नगर में प्रशासन और स्थानीय भाजपा नेताओं की आपसी मिलीभगत से हुए कथित राशन किट घोटाले को उजागर करने वाले किच्छा नगर अध्यक्ष अरूण तनेजा एवं उनके साथियों के खिलाफ भी पुलिस ने 'झूठे' मामले दर्ज कर दिए ।

उन्होंने आरोप लगाया कि राशन किट सप्लाई का आर्डर बिना टेंडर के कोटेशन के आधार पर 650 रुपये के बजाय 800 रुपये प्रति किट के हिसाब से दे दिया गया और जब एक स्थानीय व्यापारी ने सार्वजनिक रूप से सस्ती राशन किट देने की बात की तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी दी गयी ।

कोरोना संक्रमण की आड़ में भाजपा पर द्वेष की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए और ऐसा न होने पर पार्टी आन्दोलन के लिए मजबूर हो जाएगी ।

दीप्ति प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).