जरुरी जानकारी | यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय संघ के 20 सदस्य देशों के लिए मौद्रिक नीति तय करने के लिए ईसीबी की दर निर्धारण परिषद की स्लोवेनिया के लुब्लियाना में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। नीतिगत दर को 3.5 प्रतिशत से घटाकर 3.25 प्रतिशत कर दिया गया है।

यूरोपीय संघ के 20 सदस्य देशों के लिए मौद्रिक नीति तय करने के लिए ईसीबी की दर निर्धारण परिषद की स्लोवेनिया के लुब्लियाना में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। नीतिगत दर को 3.5 प्रतिशत से घटाकर 3.25 प्रतिशत कर दिया गया है।

ईसीबी ने जून, 2024 के बाद से प्रमुख ब्याज दर में तीसरी बार कटौती की है। यह मुद्रास्फीति के मोर्चे पर ईसीबी के प्रयासों को मिली सफलता को दर्शाता है।

सितंबर में यूरोपीय संघ की मुद्रास्फीति घटकर 1.8 प्रतिशत पर आ गई। पिछले तीन वर्षों में पहली बार मुद्रास्फीति ईसीबी के दो प्रतिशत के दायरे के भीतर आई है।

ऐसे में विशेषज्ञ पहले से ही उम्मीद जता रहे थे कि ईसीबी की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड आर्थिक वृद्धि को तेज करने के लिए नीतिगत दर में कटौती कर सकती हैं। दूसरी तिमाही में यूरोपीय संघ की वृद्धि दर सिर्फ 0.3 प्रतिशत रही है।

ईसीबी ने तीन साल पहले ब्याज दर में बढ़ोतरी शुरू की थी और सितंबर, 2023 में यह चार प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

एपी प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\