ताजा खबरें | करगिल रेलवे लाइन की अनुमानित लागत 1.31 लाख करोड़ रुपये है: मंत्री

नयी दिल्ली, 12 मार्च करगिल को देश के शेष हिस्से से जोड़ने वाली नई बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाइन की अनुमानित लागत 1,31,000 करोड़ रुपये है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उनसे सवाल किया गया था कि क्या सरकार के पास कश्मीर में गांदरबल को करगिल से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण करने की कोई योजना है?

इस पर रेल मंत्री ने कहा कि नई बिलासपुर-मनाली-लेह लाइन की एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘बिलासपुर-मनाली-लेह नई लाइन को रक्षा मंत्रालय द्वारा रणनीतिक लाइन के रूप में चिह्नित किया गया है। बिलासपुर-मनाली-लेह नई लाइन परियोजना (489 किलोमीटर) का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है।’’

वैष्णव ने कहा, ‘‘विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के अनुसार परियोजना की अनुमानित लागत 1,31,000 करोड़ रुपये है।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)