एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस के असर से भोजन के मोहताज लोगों की संख्या दोगुना हो सकती है: संयुक्तराष्ट्र

डब्ल्यूएफपी ने दुनिया भर में खाद्य संकट पर एक नई रिपोर्ट जारी की है।फूड क्राइसिस पर चौथी वार्षिक वैश्विक रिपोर्ट में पाया गया है कि कोरोनरी वायरस संकट के फैलने से पहले खाद्य असुरक्षा पिछले साल ही बढ़ रही थी।

कोरोना वायरस के असर से भोजन के मोहताज लोगों की संख्या दोगुना हो सकती है: संयुक्तराष्ट्र

   डब्ल्यूवीपी ने कहा कि उसके अनुमान है कि पेट भर भोजन न पाने वालों की संख्या 2020 में बढ़कर 26.5 करोड़ हो सकती है। यह संख्या 2019 के 13.5 करोड़ से 13 करोड़ अधिक है।’’

डब्ल्यूएफपी ने दुनिया भर में खाद्य संकट पर एक नई रिपोर्ट जारी की है।फूड क्राइसिस पर चौथी वार्षिक वैश्विक रिपोर्ट में पाया गया है कि कोरोनरी वायरस संकट के फैलने से पहले खाद्य असुरक्षा पिछले साल ही बढ़ रही थी।

इसमें पाया गया कि 55 देशों में 13.5 करोड़ लोगों के सामाने भोजन की कमी का गंभीर संकट था और उनकी स्थिति पूर्णतया मानवीय विपत्ति थी। यह संख्या इससे पिदले साल से दो करोड़ ज्यादा थी।

यह रिपोर्ट संयुक्तराष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन और विश्व खाद्य कार्यक्रम द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मंगलवार को दोपहर बाद प्रस्तुत की जानी थी।

रिपोर्ट में कहा गया है दुनिया में पिछले साल 18.3 करोड़ लोगों के सामने कोई आपदा या प्रकोप होने पर भुखमरी की स्थितित में पड़ने का खतारा था। रपट के अनुसार कोरोना वायरस महामारी इसी तरह की आपदा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).