देश की खबरें | बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘मोका’ में बदला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीर के साथ)

(तस्वीर के साथ)

कोलकाता, 11 मई बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र बुधवार रात को चक्रवाती तूफान ‘मोका’ में बदल गया और इसके कारण बांग्लादेश में कॉक्स बाजार और म्यांमा में सित्त्वे के बीच बारिश होने की संभावना है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार की सुबह यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ‘मोका’ के कारण अंडमान में भारी बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे चक्रवाती तूफान पोर्ट ब्लेयर के 510 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। उसने बताया कि इस तूफान के आज रात गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है

विभाग ने कहा, ‘‘यह 13 मई की शाम को अपने चरम पर पहुंचेगा और फिर इसके 14 मई की सुबह से थोड़ा कमजोर होने की संभावना है। ’’

विभाग ने बताया कि इस तूफान के कॉक्स बाजार और क्यॉकप्यू के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमा के तटों को 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार करने की संभावना है।

सिम्मी मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\