एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पेटीएम के शेयरों में तीन सत्रों से जारी गिरावट थमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेटीएम ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर तीन सत्रों की भारी गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

जरुरी जानकारी | पेटीएम के शेयरों में तीन सत्रों से जारी गिरावट थमी

नयी दिल्ली, छह फरवरी पेटीएम ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर तीन सत्रों की भारी गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई पर कंपनी का शेयर दिन में 7.79 प्रतिशत चढ़कर 472.50 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि कारोबार के अंत में यह 3.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 451.60 रुपये पर बंद हुए।

एनएसई पर शेयर 3.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 452.80 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 7.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 473.55 रुपये तक पहुंच गया था।

शेयरों में आई इस तेजी के बाद वन97 कम्यूनिकेशंस का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 852.78 करोड़ रुपये बढ़कर 28,680.23 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम की इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का गत बुधवार को निर्देश दिया था। इसके बाद से ही कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

आरबीआई की सख्ती के बाद पिछले तीन सत्रों में इसके शेयर में 42 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इससे उसके बाजार मूल्यांकन में 20,471.25 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई।

वन97 कम्युनिकेशंस के पास पीपीबीएल में 49 प्रतिशत (प्रत्यक्ष और इसकी अनुषंगी कंपनी के माध्यम से) हिस्सेदारी है। कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा की बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).