देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में आ रही गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात नवंबर महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 17 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और अब स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होता दिख रहा है।

यह भी पढ़े | Gurmeet Ram Rahim Got Secret Parole: गुरमीत राम रहीम को अक्टूबर में गुपचुप तरीके से हरियाणा सरकार ने दी थी 1 दिन की पैरोल.

राज्य में संक्रमण के एक लाख मामले पिछले 16 दिन में सामने आए हैं।

इससे पहले एक लाख मामले, औसतन दस दिन से भी कम समय में सामने आ रहे थे।

यह भी पढ़े | Jaipur Accident: जयपुर के एलिवेटेड रोड पर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए युवक को ऑडी ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर हुई युवक की मौत.

महाराष्ट्र में 20 अक्टूबर को संक्रमण के कुल मामले 16 लाख से अधिक हो गए थे और पांच नवंबर को यह संख्या बढ़कर 17,03,444 हो गई थी।

अधिकारियों के अनुसार जहां तक एक लाख मामले सामने आने का सवाल है, संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने की यह सबसे धीमी वृद्धि अवधि है।

देश में महामारी से सर्वाधिक प्रभावित राज्य में सितंबर के महीने में जहां प्रतिदिन बीस हजार से अधिक मामले सामने आ रहे थे वहीं पिछले कुछ सप्ताहों में प्रतिदिन सामने आने वाले मामले घटकर 4000 से 7000 के बीच रह गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार संक्रमितों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने, विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा जांच के तरीके अपनाने और लोगों में जागरूकता फैलाने से मामलों में संक्रमण के मामलों में कमी आई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “वायरस के प्रसार की शुरुआत में, राज्य पहले एक लाख मामले नौ मार्च से 12 जून के बीच सामने आए। इसका अर्थ है कि पहले एक लाख की संख्या तक पहुंचने में 94 दिन का समय लगा। लेकिन जैसे-जैसे संक्रमण फैलता गया, अगले 23 दिन में ही संक्रमण के मामले दो लाख तक पहुंच गए।”

उन्होंने कहा, “तब से, तीन लाख से 16 लाख तक पहुंचने में, प्रति एक लाख मामले सामने आने में अधिकतम समय 10 दिन से कम लग रहा था।”

उन्होंने कहा, “जब से राज्य में दो लाख मामले सामने आए थे, तब से ऐसा पहली बार हुआ कि एक लाख मामले बढ़ने में 16 दिन का समय लगा। संक्रमण के फैलने की गति पर लगाम लगाने में जुटी विभिन्न एजेंसियों और कर्मचारियों के लिए वास्तव में यह एक उपलब्धि है।”

सितंबर के महीने में ऐसा भी समय आया था जब महाराष्ट्र में प्रतिदिन 20,000 मामले सामने आ रहे थे।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, “कोविड-19 के मामलों में वृद्धि पर लगाम लगाने का यह केवल पहला संकेत है। लोगों की जीवनचर्या को पटरी पर लाने के लिए हमें मृत्यु दर में भी कमी लानी होगी। हम जांच और उपचार के अपने प्रयास जारी रखेंगे क्योंकि यह अब भी जरूरी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\