देश की खबरें | दक्षिण मुम्बई में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या नौ हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुम्बई के फोर्ट इलाके में इमारत ढह जाने की घटना में मरने वालों की संख्या नौ हो गयी है। इस घटना में 17 वर्षीय एक किशोरी ने शुक्रवार को यहां जे जे अस्ताल में दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुम्बई, 17 जुलाई मुम्बई के फोर्ट इलाके में इमारत ढह जाने की घटना में मरने वालों की संख्या नौ हो गयी है। इस घटना में 17 वर्षीय एक किशोरी ने शुक्रवार को यहां जे जे अस्ताल में दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं समेत सात लोगों की बृहस्पतिवार आधी से अभी तक मौत हो चुकी है। दक्षिण मुम्बई में दुर्घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।
दरअसल फोर्ट इलाके में छह मंजिली इमारत भानुशाली का एक हिस्सा बृहस्पतिवार को शाम पौने पांच बजे धंस गया था जिससे दो व्यक्ति की तत्काल जान चली गयी थी।
बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि तीन और व्यक्तियों को बृहस्पतिवार आधी रात को अस्तपाल में मृत घोषित कर दिया गया था जिन्हें दुर्घटनास्थल पर मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया था। इसी के साथ ही 62 साल की एक महिला की शुक्रवार सुबह मौत हो गयी।
यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: कस्टम विभाग ने दो और लोगों, अबुबकर और अब्दुल हमीद को किया गिरफ्तार.
अधिकारियों के अनुसार इस वृद्ध महिला को मलबे से निकालकर जे जे अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उनके मुताबिक क्रमश 35 (साल के एक पुरूष) और 23 (साल की एक महिला) दो और लोगों को मलबे से निकालकर जे जे अस्तपाल ले जाया गया जहां उन्हें शुक्रवार दोपहर को मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 17 साल एक एक किशोरी ने शुक्रवार सुबह जे जे अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो घायलों का इलाज चल रहा है।
बीएमसी सूत्रों के अनुसार इस इमारत के कुछ हिस्से को मरम्मत के लिए महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने खाली करवाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)