विदेश की खबरें | अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या नौ लाख हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी’ के आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की कुल संख्या इंडियानापोलिस, सैन फ्रांसिस्को या शेर्लोट की आबादी से अधिक है।
‘जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी’ के आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की कुल संख्या इंडियानापोलिस, सैन फ्रांसिस्को या शेर्लोट की आबादी से अधिक है।
'ब्राउन यूनिवर्सिटी ऑफ पब्लिक हेल्थ' के डीन डॉक्टर आशीष के. झा ने कहा, ''यह संख्या अनुमान से भी अधिक है। यदि आप दो साल पहले अमेरिकियों से कहते कि इस महामारी से नौ लाख अमेरिकी मारे जाएंगे, तो मुझे लगता है कि अधिकतर लोग इस पर विश्वास नहीं करते। ''
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मृतकों की संख्या नौ लाख होने पर शुक्रवार रात जारी एक बयान में अफसोस जताते हुए कहा, ''मुझे पता है कि इस महामारी के भावनात्मक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक भार को सहन करना अविश्वसनीय रूप से कठिन रहा है।''
उन्होंने अमेरिकियों से टीके और बूस्टर खुराकें लेने का एक बार फिर आग्रह किया।
केंद्रीय रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र के अनुसार अमेरिका की 21 करोड़ 20 लाख की आबादी में से केवल 64 प्रतिशत का टीकाकरण हुआ है।
झा ने कहा कि अमेरिका में कोविड-19 महामारी खत्म नहीं हुई है और देश में अप्रैल तक मृतकों की कुल संख्या 10 लाख तक पहुंच सकती है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2022 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

