देश की खबरें | बंगाल के मालदा में ई-रिक्शा में विस्फोट से चालक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में ई-रिक्शा में विस्फोट होने से 26 वर्षीय चालक की मौत हो गई।

मालदा (पश्चिम बंगाल), दो जुलाई पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में ई-रिक्शा में विस्फोट होने से 26 वर्षीय चालक की मौत हो गई।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | COVID-19: दिल्ली में बना देश का पहला प्लाज्मा बैंक, राज्य सरकार ने आईएलबीएस अस्पताल में प्लाज्मा स्थापित करने का लिया फैसला.

उन्होंने कहा कि यह विस्फोट बुधवार शाम को इंग्लिश बाजार इलाके में हुआ जब बैटरी से चलने वाला रिक्शा घोड़ापीर-कृष्णपल्ली सड़क पर जा रहा था।

मृतक की पहचान वाहन चालक मोहम्मद इलियस के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | गरीबों से उनकी जीवन-रेखा रेल छीन रही है सरकार, जनता करारा जवाब देगी: राहुल गांधी.

पुलिस ने कहा कि विस्फोट में चालक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। ई-रिक्शा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच के लिए अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम के शाम तक यहां पहुंचने की उम्मीद है जबकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने मालदा के पुलिस अधीक्षक से बातचीत की और इस घटना की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि ई-वाहन में लगी चार बैटरी में से दो में विस्फोट हुए।

इस बीच, मालदा (उत्तर) के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने घटना की एनआईए से जांच कराने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\