देश की खबरें | कोविड-19 के और पांच मरीजों की मौत, 11,089 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से और पांच लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 11,089 नये मामले सामने आए हैं।

लखनऊ, 11 जनवरी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से और पांच लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 11,089 नये मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के आजमगढ़, गोंडा, मेरठ, मुरादाबाद और कानपुर नगर में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,937 हो गई है।

इस दौरान प्रदेश में 11,089 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 1829 नये मामले गाजियाबाद में आए हैं। वहीं गौतम बुद्ध नगर में 1680, लखनऊ में 1444 तथा मेरठ में 905 नए मामले आए हैं।

हालांकि, इस अवधि में 543 मरीज पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। राज्य में इस वक्त कोविड के 44466 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य में 2,05,309 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक नौ करोड़ 50 लाख 58 हजार 609 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोरोना रोधी टीकाकरण का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 10 जनवरी को एक दिन में कुल 19,86,522 डोज दी गयी, जिसमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 5,00,140 डोज दी गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सोमवार से बूस्टर डोज देना प्रारम्भ हो गया है। पहले दिन 59,696 डोज दी गयी है। इस प्रकार अब तक कुल मिलाकर टीके की 21,59,61,175 डोज दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज