आग से झुलसकर बुजुर्ग महिला, उसकी बेटी और बहू की मौत
बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयश्याम पांडेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि परास गांव स्थित घर में मंगलवार को खाना पकाते समय लगी आग की चपेट में आने से मुन्नी देवी (70) की मौके पर मौत हो गयी।
बांदा (उप्र), 21 मई बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक घर में लगी आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला, उसकी बेटी और बहू की मौत हो गई है ।
बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयश्याम पांडेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि परास गांव स्थित घर में मंगलवार को खाना पकाते समय लगी आग की चपेट में आने से मुन्नी देवी (70) की मौके पर मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि मुन्नी देवी को बचाने की कोशिश में उसकी बेटी आरती (33) और बहू रेखा (35) बुरी तरह से झुलस गईं।
उन्होंने बताया कि आरती की जिला अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि रेखा ने कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
पांडेय ने बताया कि बुधवार को ही पोस्टमॉर्टम कराने के बाद तीनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।
बबेरू के उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन कराया गया है और प्रशासन पीड़ित परिवार को जल्द ही निर्धारित आर्थिक मदद मुहैया कराएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

