देश की खबरें | बदायूं में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार हरचंदपुर में मंगलवार सुबह एक विवाहिता की शादी के मात्र आठ महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बदायूं, आठ अप्रैल उत्तर प्रदेश के बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार हरचंदपुर में मंगलवार सुबह एक विवाहिता की शादी के मात्र आठ महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आज सुबह कासगंज जनपद की सोरों कोतवाली के गांव नगला भवूती के रहने वाले ओमकार ने बताया कि उसकी बेटी तारावती (21) की शादी सचिन से जुलाई 2024 में की थी।

ओमकार ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर आऐ दिन मारपीट करते थे जिसके बारे में वह पिछले दिनों तहरीर भी दे चुका है। उसने बताया कि आज बेटी की मौत की सूचना पर आने पर मालूम पड़ा कि इन्ही लोगों ने उसकी हत्या की है।

जिले के उझानी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज मलिक ने घटनास्थल का मौका- मुआयना किया और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुला लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ मलिक ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड