देश की खबरें | पत्नी की हत्या कर शव घर के पास दफनाया, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बहराइच शहर निवासी युवती हिमांशी वर्मा (23) ने अपने परिजन की मर्जी के विरूद्ध पवन गुप्ता नामक व्यक्ति से 17 जुलाई 2016 को अदालत में शादी की थी। वर्ष 2018 में पवन को सरकारी स्कूल में शिक्षक की नौकरी मिल गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बहराइच शहर निवासी युवती हिमांशी वर्मा (23) ने अपने परिजन की मर्जी के विरूद्ध पवन गुप्ता नामक व्यक्ति से 17 जुलाई 2016 को अदालत में शादी की थी। वर्ष 2018 में पवन को सरकारी स्कूल में शिक्षक की नौकरी मिल गयी।

दोनों दरगाह शरीफ थानांतर्गत बख्शीपुरा मोहल्ले में अपना मकान बनवाकर रह रहे थे। गत 18 अप्रैल को पति से विवाद होने के बाद से हिमांशी लापता थी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को यह मामला पुलिस के पास आया। जांच के दौरान संदेह होने पर पवन के घर से सटे एक प्लाट में बालू के ढेर की खुदाई की गयी तो वहां से हिमांशी का शव बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार हिमांशी के पति पवन का कहना है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि मृतका के मायके वाले पवन पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शिक्षक पवन गुप्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\