आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि देश की सीमा की रक्षा करते हुए झारखण्ड के दो सपूत लद्दाख की सीमा पर शहीद हुए हैं जिनमें से एक शहीद पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा के गणेश हांसदा का पार्थिव शरीर गुरुवार की शाम को विमान से यहां पहुंचा।
हवाईअड्डे पहुंचकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत-चीन की बातचीत कुछ सकारात्मक बिंदुओं पर खत्म, शुक्रवार को भी होगी वार्ता.
इस अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘‘शहीद को देश सदा स्मरण रखेगा और देश की रक्षा के लिए उनके इस योगदान से आने वाली पीढ़ियां सदा प्रेरणा लेती रहेंगी।’’
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘गर्व के साथ साथ मन में गम भी है। दुःख के इस समय राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। आमतौर पर उनके आश्रितों को मिलने वाली सुविधाएं तो मिलेंगी ही लेकिन राज्य सरकार अब सीमा पर शहीद होने वालों के परिजनों को राज्य में उनकी पसंद का भूखंड देगी एवं पेट्रोलियम मंत्रालय से पेट्रोल पंप आवंटित करने का आग्रह करेगी, ताकि शहीद के परिजन पूरे सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें।’’
यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1298 नए मरीज पाए गए, 67 की मौत: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सोरेन ने हांसदा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा, ‘‘गणेश हांसदा की शहादत सदैव राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करेगी।’’
हवाईअड्डे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र महतो, मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, मंत्री बादल पत्रलेख, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी तथा अन्य अनेक नेताओं ने भी वीर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
इस बीच, साहिबगंज जिला प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि राज्य के लद्दाख में शहीद हुए दूसरे जवान कुंदन कुमार ओझा का पार्थिव शरीर विमान से पटना लाया जा रहा है जहां से सड़क मार्ग से उसे साहिबगंज लाया जायेगा।
प्रशासन ने बताया कि शहीद के पार्थिव शरीर के साहिबगंज में शुक्रवार की रात्रि तक पहुंचने की संभावना है। अतः उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किए जाने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY