देश की खबरें | नोएडा मे तैनात हेड कांस्टेबल का शव गाजियाबाद के होटल में मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के थाना सेक्टर-113 में तैनात रहे हेड कांस्टेबल रवि मिश्रा का शव मंगलवार को गाजियाबाद के एक होटल में मिला है।
नोएडा (उप्र), 11 जुलाई पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के थाना सेक्टर-113 में तैनात रहे हेड कांस्टेबल रवि मिश्रा का शव मंगलवार को गाजियाबाद के एक होटल में मिला है।
सूचना मिलने पर मृतक पुलिसकर्मी के सहकर्मी तुरंत गाजियाबाद स्थित होटल पहुंचे।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जनपद बरेली के नरियावल गांव का रहने वाले हेड कांस्टेबल रवि पूर्व में सेक्टर-113 थाने में तैनात थे। वह दस जनवरी 2022 से यहां तैनात थे।
उन्होंने बताया कि 14 जून 2023 को उन्हें थाने से ‘डायल-112’ प्रशिक्षण के लिए रिजर्व पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर रवाना किया गया था।
प्रवक्ता ने बताया कि अगले दिन तक रवि द्वारा अपनी आमद रिजर्व पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में नहीं कराई गई, जिसकी सूचना प्रभारी डायल-112 गौतमबुद्धनगर द्वारा दी गई थी।
उन्होंने बताया कि रवि मिश्रा को 16 जून को गैरहाजिर घोषित कर दिया गया। तब से रवि मिश्रा गैरहाजिर चल रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)