देश की खबरें | रामपुर में युवक एवं युवती का शव बरामद, प्रेमिका की हत्या कर युवक के आत्महत्या करने का अंदेशा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने अंदेशा जताया है कि शादी से इंकार करने पर प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने अंदेशा जताया है कि शादी से इंकार करने पर प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. संसार सिंह ने बताया कि राजवीर और पिंकी मनिहार खेड़ा, थाना बिलासपुर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि दोनों बालिग थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग था।
उन्होंने बताया कि पिंकी पास के गांव के घरों में जाकर काम किया करती थी और राजवीर मिस्त्री था।
सिंह ने बताया कि मनिहार खेड़ा के जंगल में राजवीर की लाश पेड़ से लटकी मिली।
उन्होंने बताया कि इस बीच पिंकी गायब थी तो लोगों ने उसकी तलाश शुरू की और जहां राजवीर का शव मिला था, उससे 20 कदम की दूरी पर उन्हें पिंकी का शव एक खेत में मिला।
पुलिस के अनुसार पिंकी के शव को देखकर प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है और एक सिंदूर की डिब्बी भी वहां पास से मिली है।
एएसपी ने कहा कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने भी घटनास्थल पहुंच कर उसका निरीक्षण किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2023 12:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

