देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.30 प्रतिशत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर शुक्रवार को 74 प्रतिशत से अधिक हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अगस्त भारत में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर शुक्रवार को 74 प्रतिशत से अधिक हो गई।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में 62,282 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

यह भी पढ़े | SP Balasubrahmanyam Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एस.पी. बालासुब्रमण्यम की हालत नाजुक.

मंत्रालय के अनुसार, इन्हें मिला कर अब तक कोविड-19 के 21.5 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

कोविड-19 से होने वाली मौत की दर घटकर 1.89 रह गई है।

यह भी पढ़े | Flash Flood Warning Issued: मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट.

अब तक देश में कुल 21,58,946 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह संख्या वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या से 14,66,918 अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.30 हो गई है तथा 33 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में ठीक होने की दर 50 प्रतिशत से अधिक है।

मरीजों के ठीक होने की दर 17 जून को 52.8 प्रतिशत थी जो 16 जुलाई को बढ़कर 63.24 प्रतिशत हो गई थी। आज की तारीख में यह दर 74.30 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 के 6,92,028 मरीज उपचाराधीन हैं और यह संक्रमण के कुल मामलों का 23.82 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, “भारत में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर वैश्विक औसत से कम है। यह लगातार सकारात्मकता की ओर बढ़ रही है और वर्तमान में यह दर 1.89 प्रतिशत है।”

मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में मरीजों के ठीक होने की दर 90.10 प्रतिशत है जो कि सर्वाधिक है।

दिल्ली के बाद तमिलनाडु में कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 83.50 प्रतिशत, गुजरात में 79.40 प्रतिशत, तेलंगाना में 77.40 प्रतिशत, राजस्थान में 76.80 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 76.50 प्रतिशत, बिहार में 76.30 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 75.80 प्रतिशत है।

बृहस्पतिवार को कुल 8,05,985 नमूनों की जांच की गई जिसके बाद कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की संख्या बढ़कर 3,34,67,237 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\