एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘हिट-एंड-रन’ मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि बीएमडब्ल्यू ‘हिट-एंड-रन’ मामले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देश की खबरें | ‘हिट-एंड-रन’ मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: शिंदे

मुंबई, 10 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि बीएमडब्ल्यू ‘हिट-एंड-रन’ मामले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शिंदे का यह बयान उन आलोचनाओं के बीच आया है कि इस मामले में मुख्य आरोपी उनकी पार्टी के नेता का बेटा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी का समर्थन करने का सवाल ही नहीं उठता और किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

शिंदे ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। हम पीड़ित परिवार को कानूनी और वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।’’

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मिहिर बीएमडब्ल्यू कार चला रहा था और उसने रविवार सुबह दक्षिण-मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में एक दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे कावेरी नखवा (45) की मौत हो गई थी जबकि उनके पति प्रदीप घायल हो गए।

मिहिर के पिता राजेश शाह पालघर जिले से शिवसेना के नेता हैं। पार्टी ने बुधवार को राजेश शाह को उपनेता पद से बर्खास्त कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).