देश की खबरें | गोपालगंज जहरीली शराब त्रासदी मामले में बिहार सरकार की याचिका पर न्यायालय करेगा विचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बिहार के गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत के मामले में 13 आरोपियों को बरी किये जाने के पटना उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार की अपील की त्वरित सुनवाई पर मंगलवार को सहमति जता दी।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने बिहार के गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत के मामले में 13 आरोपियों को बरी किये जाने के पटना उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार की अपील की त्वरित सुनवाई पर मंगलवार को सहमति जता दी।

गोपालगंज की एक निचली अदालत ने गत वर्ष मार्च में नौ पुरुषों को फांसी की सजा, जबकि चार महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बिहार मद्य निषेध एवं आबकारी अधिनियम, 2016 के तहत यह पहला मृत्युदंड था।

हालांकि, उच्च न्यायालय ने मामले के सभी 13 दोषियों को बरी कर दिया था, जिसके कारण राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

बिहार सरकार की ओर से पेश वकील ने प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रमण, न्यायमूर्ति कृष्णमुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ के समक्ष दलील दी कि इस मामले की त्वरित सुनवाई की आवश्यकता है, क्योंकि जेल से आरोपियों की रिहाई से इलाके में ‘अशांति’ पैदा हो सकती है।

राज्य सरकार के वकील ने कहा, ‘‘बिहार में (पटना) उच्च न्यायालय ने 13 जुलाई को जहरीली शराब त्रासदी से संबंधित फैसले को पलट दिया है। इस त्रासदी में 19 लोगों की मौत हो गयी थी। हमने 17 जुलाई को विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की है।’’

इस पर प्रधान न्यायाधीश ने पूछा, ‘‘आखिर इतनी जल्दबाजी क्या है?’’ वकील ने कहा, ‘‘एक बार जब आरोपी जेल से रिहा हो जाएंगे, तो बड़ी समस्या पैदा होगी। (इलाके में) अशांति की स्थिति होगी।’’ वकील ने अपील को सोमवार को सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया।

पीठ ने कहा कि वह दस्तावेजों के अवलोकन के बाद राज्य सरकार के अनुरोध पर विचार करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\