देश की खबरें | अदालत ने सुशील कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने छत्रसाल स्टेडियम में एक युवा पहलवान की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए ओलंपिक पदक विजेता कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार को बुधवार को नौ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Corona

नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली की एक अदालत ने छत्रसाल स्टेडियम में एक युवा पहलवान की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए ओलंपिक पदक विजेता कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार को बुधवार को नौ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सुशील से तीन दिन और हिरासत में पूछताछ की दिल्ली पुलिस की अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया।

सुशील कुमार को चार दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने पर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रश्मि गुप्ता की अदालत में पेश किया गया जहां से पहलवान को नौ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सुशील कुमार पर हत्या, गैर-इरादतन हत्या और अपहरण के आरोप हैं।

पुलिस का आवेदन खारिज करते हुए मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट रश्मि गुप्ता ने कहा कि कानून के मुताबिक, केवल परिस्थितियों की आवश्यकता के हिसाब से और उचित कारण से ही पुलिस रिमांड दिया जाना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान सुशील को 23 मई को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अदालत ने सुशील कुमार को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था जिसे बाद में चार दिन और बढ़ा दिया गया था।

सुशील कुमार और उसके साथियों ने संपत्ति विवाद को लेकर चार-पांच मई की मध्यरात्रि पहलवान सागर धनखड़ और उसके दो मित्रों के साथ दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कथित तौर पर मारपीट की थी। सागर ने बाद में दम तोड़ दिया था।

बुधवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने अदालत से कहा कि सुशील सहयोग नहीं कर रहे हैं और अपराध में प्रयुक्त हथियार तथा मोबाइल फोन बरामद करने के लिए उनकी हिरासत की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और मारपीट के दौरान पहने गए कपड़ों की बरामदगी भी की जानी है और सुशील का गिरफ्तार अन्य आरोपियों से आमना-सामना कराया जाना है।

वहीं, सुशील कुमार के वकील प्रदीप राणा ने अदालत से कहा कि उनका मुवक्किल केवल हालात का पीड़ित व्यक्ति है और वह कोई खूंखार अपराधी नहीं है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सुशील को पहले ही सामान की बरामदगी के लिए बठिंडा और हरिद्वार ले जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\