देश की खबरें | अदालत ने डब्ल्यूटीसी नोएडा को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर एसोसिएशन के ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने से रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने डब्ल्यूटीसी नोएडा डेवलपमेंट एवं अन्य को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर एसोसिएशन (डब्ल्यूटीसीए) के किसी भी पंजीकृत ट्रेडमार्क का उपयोग करने से रोकते हुए कहा है कि इससे ट्रेडमार्क की साख को ठेस पहुंच रही है।

नयी दिल्ली, नौ मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने डब्ल्यूटीसी नोएडा डेवलपमेंट एवं अन्य को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर एसोसिएशन (डब्ल्यूटीसीए) के किसी भी पंजीकृत ट्रेडमार्क का उपयोग करने से रोकते हुए कहा है कि इससे ट्रेडमार्क की साख को ठेस पहुंच रही है।

न्यायमूर्ति अमित बंसल ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला डब्ल्यूटीसीए के पक्ष में और भल्ला ग्रुप ऑफ कंपनीज से संबंधित आशीष भल्ला सहित डब्ल्यूटीसी नोएडा और इसके प्रमोटरों के खिलाफ है।

अदालत ने दो मई को जारी अपने आदेश में कहा, ‘‘इन मुद्दों की प्रकृति और वादी के अधिकारों पर संभावित प्रभाव को देखते हुए सुविधा का संतुलन वादी के पक्ष में और प्रतिवादियों के खिलाफ है। यदि प्रतिवादी 'डब्ल्यूटीसी' ट्रेडमार्क का उपयोग करना जारी रखते हैं, तो वादी को अपूरणीय क्षति होगी, क्योंकि प्रतिवादियों द्वारा ट्रेडमार्क की साख को धूमिल किया जा रहा है।’’

इसमें यह भी कहा गया कि जनता के साथ भी पक्षपात होगा, जो प्रतिवादियों की गतिविधियों को वादी के साथ जोड़ सकते हैं।

अदालत ने कहा कि 18 सितंबर तक प्रतिवादियों और उनके एजेंट या सहयोगियों को वादी के पंजीकृत ट्रेडमार्क- वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और डब्ल्यूटीसी- में से किसी एक या अधिक का ट्रेडमार्क, उपनाम, सोशल मीडिया हैंडल और डोमेन नाम या किसी अन्य तरीके से उल्लंघन करने से रोक दिया गया है।

न्यायालय ने यह अंतरिम आदेश डब्ल्यूटीसीए की याचिका पर पारित किया। डब्ल्यूटीसीए एक प्रसिद्ध विश्वव्यापी संस्था है, जिसका मुख्यालय अमेरिका में है। इसने दलील दी कि प्रतिवादी समझौते की समाप्ति के बाद भी डब्ल्यूटीसी ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करना जारी रखे हुए है, जो ट्रेडमार्क संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\