एजेंसी न्यूज

Mumbai: अदालत ने लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार शिक्षिका को जमानत दी

मुंबई की एक विशेष अदालत ने नाबालिग छात्र का कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने के आरोप में गिरफ्तार 40 वर्षीय शिक्षिका को जमानत दे दी और कहा कि दोनों के बीच संबंध आपसी ‘सहमति से’ थे. यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के मामलों की सुनवाई कर रही विशेष न्यायाधीश सबीना मलिक ने शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका को जमानत दी.

Mumbai: अदालत ने लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार शिक्षिका को जमानत दी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

मुंबई, 24 जुलाई : मुंबई की एक विशेष अदालत ने नाबालिग छात्र का कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने के आरोप में गिरफ्तार 40 वर्षीय शिक्षिका को जमानत दे दी और कहा कि दोनों के बीच संबंध आपसी ‘सहमति से’ थे. यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के मामलों की सुनवाई कर रही विशेष न्यायाधीश सबीना मलिक ने शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका को जमानत दी.

अदालत ने आदेश में कहा कि पीड़ित की उम्र 16 वर्ष से अधिक है और दोनों पक्षों से मिले साक्ष्य दर्शाते हैं कि उनके बीच सहमति से संबंध बने थे. अधिवक्ता नीरज यादव और दीपा पुंजानी के माध्यम से दायर अपनी जमानत याचिका में शिक्षिका ने कहा कि यह मामला लड़के की मां के कहने पर गढ़ा गया है. महिला की याचिका में कहा गया कि लड़के के माता-पिता को आरोपी महिला के साथ उसके रिश्ते के बारे में पता था और वे इसके खिलाफ थे. महिला ने कहा कि उसके 11 साल के जुड़वां बच्चे हैं जिनमें से एक बच्चा अस्थमा से पीड़ित है. उसके अधिवक्ताओं ने बताया कि उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और मां के न होने के कारण वे भावनात्मक तनाव में हैं. यह भी पढ़ें : अनिल अंबानी समूह की कंपनियों के खिलाफ 3,000 करोड़ रुपये के ऋण ‘घोटाले’ में ईडी के छापे

अभियोजन पक्ष ने उसकी याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अगर आरोपी को जमानत दे दी गई तो वह फरार हो जाएगी और मुकदमे के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएगी.

पीड़ित ने भी आवेदन का विरोध किया और आरोपी शिक्षिका को जमानत दिए जाने पर छल-कपट, धमकी, भय और नुकसान पहुंचाने की आशंका व्यक्त की. हालांकि, अदालत ने मुकदमे में समय लगने की बात स्वीकारते हुए कहा कि अभियुक्त को हिरासत में रखना लाभदायक नहीं होगा और महिला को जमानत दे दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).