विदेश की खबरें | अदालत ने सलमान रुश्दी के हमलावर को दोषी पाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्यू जर्सी के फेयरव्यू में रहने वाले 24 वर्षीय हादी मतार को चौटाउक्वा काउंटी की एक अदालत में पेशी होनी है।
न्यू जर्सी के फेयरव्यू में रहने वाले 24 वर्षीय हादी मतार को चौटाउक्वा काउंटी की एक अदालत में पेशी होनी है।
रुश्दी (75) पर 12 अगस्त को पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा इंस्टीट्यूशन में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मतार ने हमला कर दिया था, जिसके बाद रुश्दी को जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था। हमले के बाद रुश्दी की कई घंटों तक सर्जरी की गई। उनके एजेंट एंड्रयू वायली ने बताया कि लेखक की हालत में अब सुधार हो रहा है।
हमले के तुरंत बाद मतार को गिरफ्तार कर लिया गया था और अगले दिन उस पर शुरुआती आरोप तय किए गए थे। हालांकि, अदालत की ओर से नियुक्त मतार के वकील ने दलील दी थी कि उनका मुवक्किल दोषी नहीं है।
चौटाउक्वा काउंटी के जिला एटॉर्नी जेसोन एस. ने हमले को ‘‘सुनियोजित’’ करार दिया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

