देश की खबरें | अदालत ने कोयला घोटाला मामले मे निजी कंपनी और उसके निदेशकों को दोषी ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को आधुनिक कॉरपोरेशन लिमिटेड और उसके दो निदेशकों को ओडिशा में पटरापारा कोयला ब्लॉक के आवंटन में कथित अनियमितताओं के संबंध में धोखाधड़ी, जालसाजी एवं आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को आधुनिक कॉरपोरेशन लिमिटेड और उसके दो निदेशकों को ओडिशा में पटरापारा कोयला ब्लॉक के आवंटन में कथित अनियमितताओं के संबंध में धोखाधड़ी, जालसाजी एवं आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया।

विशेष न्यायाधीश अरूण भारद्वाज ने कंपनी और उसके दो निदेशकों-- निर्मल कुमार अग्रवाल एवं महेश कुमार अग्रवाल को यह कहते हुए दोषी ठहराया कि उन्होंने अपने पक्ष में कोयला ब्लॉक का आवंटन करवाने के सिलसिले में कोयला मंत्रालय को धोखा देने की आपराधिक साजिश (भादंसं की धारा 120 बी) रची।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ इस मामले में परिस्थितिजन्य साक्ष्य नि:संदेह आरोपियों के बीच साजिश की ओर इशारा करते हैं और इसके अलावा कोई निष्कर्ष नहीं निकलता कि भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय, स्क्रीनिंग समिति एवं कोयला मंत्रालय को धोखा देकर कोयला ब्लॉक आवंटित कराने की आपराधिक साजिश रची गयी।’’

न्यायाधीश ने आरोपियों को इस्पात मंत्रालय, स्क्रीनिंग समिति और कोयला मंत्रालय को कोयला ब्लॉक के आवंटन के वास्ते धोखा देने का भी दोषी ठहराया। अदालत ने कहा कि आरोपियों ने जानबूझकर जाली दस्तावेजों का असली कागजात की भांति इस्तेमाल किया।

फैसला सुनाने के बाद अदालत ने अधिकारियों को अभियुक्तों को हिरासत में लेने का निर्देश दिया। अदालत सजा के विषय पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी। आरोपियों को अधिकतम सात साल तक कैद की सजा मिल सकती है।

जांच एजेंसी सीबीआई के वकील वी. के. शर्मा के अनुसार 30वीं स्क्रीनिंग समिति ने पटरापारा कोयला ब्लॉक के एक हिस्से के आवंटन के लिए आधुनिक कॉरपोरेशन लिमिटेड की सिफारिश की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\