देश की खबरें | न्यायालय ने रजिस्ट्री से न्यायमूर्ति सिरपुरकर आयोग की रिपोर्ट न्यायाधीशों को मुहैया कराने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक से सामूहिक बलात्कार एवं उसकी हत्या करने के चार आरोपियों की मुठभेड़ में मौत के मामले की जांच के लिए शीर्ष अदालत द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय जांच आयोग की सीलबंद रिपोर्ट को फिलहाल वकीलों के साथ साझा करने से बुधवार को इनकार कर दिया।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी उच्चतम न्यायालय ने हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक से सामूहिक बलात्कार एवं उसकी हत्या करने के चार आरोपियों की मुठभेड़ में मौत के मामले की जांच के लिए शीर्ष अदालत द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय जांच आयोग की सीलबंद रिपोर्ट को फिलहाल वकीलों के साथ साझा करने से बुधवार को इनकार कर दिया।

न्यायालय ने अपनी रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि वह न्यायमूर्ति वी एस सिरपुरकर जांच आयोग की रिपोर्ट पीठ के न्यायाधीशों को मुहैया कराए।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमण ने सीलबंद रिपोर्ट को संबंधित वकीलों के साथ फिलहाल साझा करने पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘‘पहले हमें रिपोर्ट पढ़ लेने दीजिए।’’

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘निर्देशों का पालन करते हुए, जांच आयोग के सचिव श्री एस शशिधर रेड्डी ने 28 जनवरी, 2022 को जांच आयोग की सीलबंद रिपोर्ट (दो संस्करणों) दाखिल की। रिपोर्ट को आज अदालत में खोला गया। हम रजिस्ट्री को इस पीठ के माननीय न्यायाधीशों (न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली) को रिपोर्ट की प्रतियां उपलब्ध कराने का निर्देश देते हैं।’’

संक्षिप्त सुनवाई के दौरान वकील एम एल शर्मा ने रिपोर्ट की प्रति मांगी। शर्मा ने छह दिसंबर, 2019 को हैदराबाद पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में चार आरोपियों के मारे जाने की जांच का अनुरोध करते हुए एक जनहित याचिका दायर की थी।

पीठ ने जांच रिपोर्ट पर विचार के लिए जनहित याचिकाओं को एक सप्ताह के बाद सूचीबद्ध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\