देश की खबरें | अदालत ने जेल अधिकारियों से राकेश वधावन को अस्पताल ले जाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को यहां आर्थर रोड जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि एचडीआईएल के प्रवर्तक-निदेशक राकेश वधावन को कोलोनोस्कोपी और एंडोस्कोपी के लिए सरकारी केईएम अस्पताल ले जाया जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 अगस्त बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को यहां आर्थर रोड जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि एचडीआईएल के प्रवर्तक-निदेशक राकेश वधावन को कोलोनोस्कोपी और एंडोस्कोपी के लिए सरकारी केईएम अस्पताल ले जाया जाए।

न्यायमूर्ति आर डी धानुका की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने अस्पताल से एक मेडिकल रिपोर्ट भी देने को कहा।

यह भी पढ़े | Neelakantha Bhanu Prakash: 20 साल के नीलकंठ भानु प्रकाश बने दुनिया के सबसे तेज ह्यूमन कैलकुलेटर, जीता गोल्ड मेडल (Watch Video).

राकेश वधावन (67) और उनके बेटे सारंग पीएमसी बैंक घोटाले में कथित रूप से 4,000 करोड़ रुपये के धन शोधन के एक मामले का सामना कर रहे हैं और अक्टूबर 2019 से जेल में हैं।

सत्र अदालत ने 18 अगस्त को जेल अधिकारियों को राकेश वधावन को जांच के लिए केईएम अस्पताल या नायर अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़े | NEET 2020, JEE (Main) Exam Date And Schedule: NEET की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित 1 से 6 सितंबर के बीच और NEET (UG) की परीक्षा 13 सितंबर को होंगी आयोजित.

जब जेल अधिकारियों ने आदेश का पालन नहीं किया तो वधावन ने उच्च न्यायालय का रुख किया और दावा किया कि उनकी सेहत दिन प्रतिदिन बिगड़ रही है।

अदालत ने कहा, ‘‘हम जेल अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि याचिकाकर्ता को कोलोनोस्कोपी/एंडोस्कोपी के लिए आज से 48 घंटे के भीतर केईएम अस्पताल ले जाया जाए और इस दौरान जरूरी अन्य कोई भी उपचार कराया जाए।’’

अदालत ने कहा कि केईएम अस्पताल उन्हें भर्ती कराने की तारीख से एक सप्ताह के भीतर कोलोनोस्कोपी/एंडोस्कोपी करेगा। अदालत ने सुनवाई आठ सितंबर तक स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\