देश की खबरें | पहलगाम हमले से कुछ ही मिनट पहले मौके से निकले थे दंपति, मदद के लिए स्थानीय लोगों का आभार जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र का एक दंपति परमात्मा का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहा है जो पहलगाम हमले से कुछ मिनट पहले ही प्रभावित स्थान से निकला था और बाल-बाल बच गया।

छत्रपति संभाजीनगर, 24 अप्रैल महाराष्ट्र का एक दंपति परमात्मा का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहा है जो पहलगाम हमले से कुछ मिनट पहले ही प्रभावित स्थान से निकला था और बाल-बाल बच गया।

उन्होंने पहलगाम में स्थानीय लोगों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें घटनास्थल से जल्दी से जल्दी निकलने और सुरक्षित उनके होटल तक पहुंचने में मदद की।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर आतंकवादियों के हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।

महाराष्ट्र के नांदेड़ के रहने वाले साक्षी और कृष्ण लोलगे भी लगभग उसी समय पहलगाम घूमने गए थे। साक्षी ने घटनास्थल से अपने होटल पहुंचने के बाद दंपति द्वारा बनाए गए एक वीडियो में कहा, "हम उस जगह पर गए थे, जहां आतंकवादी हमला हुआ है, लेकिन घटना से 15-20 मिनट पहले ही वहां से निकले थे। घटनास्थल से थोड़ा दूर जाने के बाद हमने गोलीबारी की आवाज सुनी।’’

उन्होंने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें उस जगह से जल्दी से जल्दी निकलने में मदद की।

साक्षी ने कहा, "अगर स्थानीय लोगों का सहयोग न होता, जिन्होंने हमें तेजी से वहां से निकलने में मदद की, तो हम यह वीडियो नहीं बना पाते। स्थानीय लोगों ने पर्यटकों की बहुत मदद की।’’

उनके पति कृष्ण ने बताया कि उनके खच्चर वाले ने उन्हें तुरंत पहाड़ी से नीचे उतारा। उन्होंने कहा, "हमारे टूर को-ऑर्डिनेटर लगातार हमारे संपर्क में थे। स्थानीय लोग हमें तुरंत हमारे होटल ले गए। हमें होटल में पता चला कि आतंकी हमला हुआ है। हमने देखा कि बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी हमले वाली जगह की ओर बढ़ रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज