ईटानगर, 25 सितंबर अरुणाचल प्रदेश में एक दंपति ने एक आदर्श गांव के निर्माण के लिए 22,000 वर्ग मीटर जमीन दान में दे दी।
एक अधिकारी ने बताया कि गिबी ताटो और मिनली ताटो की ओर से दान में दी गई जमीन सीमा सड़क कार्य बल (बीआरटीएफ) सड़क से नीचे पश्चिमी सियांग जिले में आलो के निकट केरांग और कियाक गांवों के बीच में है। इस गांव का नाम परोपकारी दंपति के नाम पर मिनली-गिबी या एमजी गांव रखा जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि तीन साल से इस गांव को आदर्श गांव के रूप में बदलने की दंपति की कोशिश से यहां सड़क संपर्क हो सका और बच्चों के लिए उद्यान, मैदान और लोगों के रहने के लिए एक जैसे नौ घर बनाए गए।
मिनली ताटो ने बताया कि विभिन्न स्रोतों के जरिए जलनिकासी की व्यवस्था, रहनेवाले स्थानों से दूर मवेशियों के लिए स्थान, सुनियोजित स्थानों पर अन्न भंडार, बेहतर शौचालयों और बिजली पहुंचाने से जुड़े कार्य किए गए हैं। हालांकि उनका कहना है कि गांव के खबरों में आने के बाद भी कई काम अभी होने बाकी है।
यह भी पढ़े | Bihar Band के दौरान पटना में जन अधिकार पार्टी और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी डंडे.
दंपति के इन प्रयासों ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू का ध्यान भी खींचा है और उन्होंने एक ट्वीट के जरिए दंपति के कार्यों की प्रशंसा की है।
दंपति ने गांव की समिति के साथ मिलकर 23 सितंबर को गांव का तीसरा स्थापना दिवस मनाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY