एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | देश का निर्यात फरवरी में 8.8 फीसदी घटकर 33.88 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का निर्यात फरवरी में 8.8 प्रतिशत घटकर 33.8 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 37.15 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

जरुरी जानकारी | देश का निर्यात फरवरी में 8.8 फीसदी घटकर 33.88 अरब डॉलर पर

नयी दिल्ली, 15 मार्च देश का निर्यात फरवरी में 8.8 प्रतिशत घटकर 33.8 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 37.15 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने गिरावट हुई है।

समीक्षाधीन अवधि में आयात भी 8.21 प्रतिशत घटकर 51.31 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 55.9 अरब डॉलर था।

फरवरी में देश का व्यापार घाटा 17.43 अरब डॉलर रहा था।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान देश का कुल वस्तु निर्यात 7.5 प्रतिशत बढ़कर 405.94 अरब डॉलर रहा।

इस दौरान आयात 18.82 प्रतिशत बढ़कर 653.47 अरब डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2023 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).