देश की खबरें | देश के लोकतंत्र पर पहरा था आपातकाल : पूनियां
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बृहस्पतिवार को कहा कि आपातकाल राष्ट्र में लोकतंत्र पर पहरा था जिसके खिलाफ पूरा देश सड़कों पर उतरा और सरकार को जनता की चुनौती मिली।
जयपुर, 25 जून भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बृहस्पतिवार को कहा कि आपातकाल राष्ट्र में लोकतंत्र पर पहरा था जिसके खिलाफ पूरा देश सड़कों पर उतरा और सरकार को जनता की चुनौती मिली।
पूनियां ने कहा, ' नयी पीढ़ी इस आपातकाल से भलीभाँति परिचित नहीं है। युवा पीढ़ी को पता नहीं है कि यह दिन क्या महत्व रखता है। 25 जून 1975 भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास के इस काले अध्याय को पढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र पर पहरा बैठा दिया गया था, पूरा देश सड़कों पर उतरा और सरकार को जनता की चुनौती मिली।'
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, ‘आपातकाल- भारतीय राजनीति का काला अध्याय’ विषय पर फेसबुक के माध्यम से संवाद कर रहे थे।
यह भी पढ़े | पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में तेजस्वी यादव ने साइकिल से किया मार्च.
उन्होंने कहा कि कालांतर में नयी पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास को ठीक तरीके से पढ़ना चाहिए जब कांग्रेस को छोड़कर सब विचारों के लोगों को प्रताड़ित किया गया।
भाजपा नेता ने कहा, 'आपातकाल के बाद लोकतंत्र की रक्षा का एक बड़ा आंदोलन चला। आजादी के आंदोलन के बाद दूसरा बड़ा आंदोलन आपातकाल के दौरान हुआ। आंदोलन के बाद भारत की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया।'
उन्होंने कहा कि, ‘मैं नई पीढ़ी को यही कहूंगा कि हम इतिहास के उन पन्नों को जरूर पढ़ लें, ताकि भारत के लोकतंत्र को अच्छी ताकत मिले।’
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी ताकत, सबसे बड़ी उपलब्धि है जिसको दुनियाभर में अपने आपको साबित किया है।
पृथ्वी कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

