देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय गौरव के नए शिखर छू रहा है देश: मुख्यमंत्री शर्मा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत और कुशल नेतृत्व में देश राष्ट्रीय गौरव के नए शिखर को छू रहा है।
जयपुर, 29 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत और कुशल नेतृत्व में देश राष्ट्रीय गौरव के नए शिखर को छू रहा है।
शर्मा ने कहा कि हर वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा स्थापित होने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत को हर क्षेत्र में नई पहचान मिल रही है।
इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान में आतंकी ढांचों के खिलाफ भारतीय रक्षा बलों द्वारा चलाए गए ’ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए शर्मा ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री की संकल्प शक्ति व अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री चित्तौड़गढ़ के भूपालसागर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा,“पूरी दुनिया ने देखा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नए भारत की सैन्य ताकत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देश का हर व्यक्ति नई ऊर्जा और नए जज्बे के साथ राष्ट्र भक्ति से सराबोर है।
शर्मा ने कहा, “महाराणा प्रताप हमारे लिए प्रेरणापुंज है जिन्होंने सदैव सत्य, धर्म और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलना सिखाया है।”
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में ऐसे आदर्शों एवं संस्कारों का संचार होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा, “ मेवाड़ शक्ति, भक्ति, त्याग और तपस्या की भूमि है। मेवाड़ की धरा स्वाभिमान और शौर्य की एक अमिट मिसाल है। इस भूमि पर आकर अत्यंत गर्व की अनुभूति होती है।”
आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप को नमन करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप पराक्रमी एवं स्वाभिमानी थे तथा उन्होंने कभी किसी की अधीनता स्वीकार नहीं की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2025 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

