देश की खबरें | इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाले शासन में देश को भुखमरी का सामना करना पड़ा था : चंद्रशेखर राव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में देश को भूख से होने वाली मौतों, नक्सली घटनाओं और मुठभेड़ों का सामना करना पड़ा था।

आलमपुर/कोल्लापुर (तेलंगाना), 19 नवंबर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में देश को भूख से होने वाली मौतों, नक्सली घटनाओं और मुठभेड़ों का सामना करना पड़ा था।

राज्य में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राव ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं को वोट मांगने में शर्म आनी चाहिए क्योंकि वे अपने शासन के दौरान पीने का पानी उपलब्ध नहीं करा सके जबकि कृष्णा नदी कोल्लापुर के नजदीक में बह रही थी।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तेलंगाना के गठन में देरी की और यहां तक कि उसके विधायकों को खरीदने के अलावा बीआरएस पार्टी (तब टीआरएस) को विभाजित करने की भी कोशिश की गई।

दिवंगत इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने तेलंगाना में इंदिराम्मा राज्यम (इंदिरा का शासन) लाने का वादा किया है...इंदिराम्मा राज्यम के दौरान क्या हुआ? भुखमरी और केवल भूख से मौतें, नक्सली आंदोलन, लोगों को गोली मार दी गई और मुठभेड़... इंदिराम्मा राज्यम में यही हुआ।’’

राव ने याद दिलाया कि जब तक पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामा राव (अविभाजित आंध्र प्रदेश में) सत्ता में नहीं आए और लोगों को दो रुपये प्रति किलोग्राम चावल की पेशकश नहीं की, तब तक भुखमरी के हालात रहे।

राव ने आरोप लगाया, ‘‘इंदिराम्मा से बदतर कोई शासन नहीं रहा.. उन्होंने लोगों को लूटा और उन्हें बेसहारा छोड़ दिया।’’

राव ने कहा कि जनता कांग्रेस के 50 साल के शासन की तुलना उनके नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार के 10 साल के शासन से करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी