देश की खबरें | अस्पताल के बाहर नवजात के शव को कुत्तों ने नोचा, पुलिस ने जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक सरकारी अस्पताल के बाहर एक गुमटी के नीचे एक नवजात के शव को आवारा कुत्तों के द्वारा शनिवार को नोचते हुए देखे जाने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अशोकनगर (मध्यप्रदेश), दो अगस्त मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक सरकारी अस्पताल के बाहर एक गुमटी के नीचे एक नवजात के शव को आवारा कुत्तों के द्वारा शनिवार को नोचते हुए देखे जाने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हो सकता है कि यह बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ हो और उसके परिजनों द्वारा उसे दफना देने के बाद कुत्ते निकाल लाये होंगे।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की : 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अशोकनगर जिला अस्पताल के सिविल सजर्न हिमांशु शर्मा ने बताया, ‘‘ईशागढ़ थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय एक महिला प्रसव करवाने के लिए आई थी। उसकी डिलीवरी होनी थी और उसे काफी रक्तस्राव हो रहा था । उसका आपरेशन से मृत बच्चा हुआ। उसके शव को उसके परिजनों को सौंप दिया था। उसके परिजनों ने बताया कि किसी ताल के किनारे उन्होंने शव दफना दिया था, उसे बाद में कुत्ते निकाल लाये होंगे।’’

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी पी पी मुदगिल ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को नवजात के शव को कुत्तों द्वारा खाने की सूचना मिली थी। उस पर एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक को घटनास्थल पर भेजा था जहां तुरंत बच्चे के शव को तोलिया से ढककर कुत्तों को भगाया गया था। इसके बाद तुरंत नगरपालिका से स्वीपर को बुलाकर उसको दफना दिया था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, खुद को होम क्वारंटीन में रखने का लिया फैसला किया.

उन्होंने कहा कि शव को कुत्ते कहां से लाए थे, ये अब तक पता नहीं चल पाया है।

मुदगिल ने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\