खेल की खबरें | तीसरे दिन के खेल के दौरान केएल राहुल पर बोतल का ‘कॉर्क’ फेंका गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की पहली पारी में शतक जड़ने वाले केएल राहुल पर शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच से पूर्व सत्र के दौरान दर्शकों के स्टैंड से बोतल का ‘कॉर्क’ फेंका गया।

लंदन, 14 अगस्त भारत की पहली पारी में शतक जड़ने वाले केएल राहुल पर शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच से पूर्व सत्र के दौरान दर्शकों के स्टैंड से बोतल का ‘कॉर्क’ फेंका गया।

राहुल ने पहली पारी में 129 रन की पारी खेली थी। वह इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान 69वें ओवर में एक चीज लेते हुए दिखे जो शैंपेन की बोतल का कॉर्क लग रहा था।

मोहम्मद शमी ने यह ओवर फेंका था जिसकी चौथी गेंद के बाद राहुल पर यह कॉर्क फेंका गया जो सीमारेखा के करीब क्षेत्ररक्षण कर रहे थे।

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस घटना से खुश नहीं थे और उन्होंने राहुल को इसे बाहर फेंकने का निर्देश दिया।

खेल भी थोड़ी देर के लिये रूक गया क्योंकि भारतीय खिलाड़ी अंपायर माइकल गॉ और रिचर्ड इलिंगवर्थ से बात कर रहे थे।

इसकी पुष्टि नहीं हुई कि यह अंपायर का ध्यान अनौपचारिक रूप से इस घटना की ओर लाने के लिये था या फिर आधिकारिक शिकायत के लिये।

इस साल के शुरू में भी भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया के दौरे पर नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था जिसमें मोहम्मद सिराज को अपशब्द कहे गये थे जिससे सिडनी क्रिकेट मैदान से दर्शकों को बाहर भी किया गया था।

बल्कि भारतीय टीम ने तब मैच रैफरी डेविड बून से आधिकारिक शिकायत दर्ज करायी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\