देश की खबरें | केंद्र के प्रयासों से सहकारी क्षेत्र को गति मिली: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि केंद्र के प्रयासों से पिछले तीन वर्षों में सहकारी क्षेत्र को बढ़ावा मिला है।

पुणे, 22 फरवरी केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि केंद्र के प्रयासों से पिछले तीन वर्षों में सहकारी क्षेत्र को बढ़ावा मिला है।

पुणे में जनता सहकारी बैंक के हीरक जयंती समारोह के समापन समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र की (नरेन्द्र) मोदी सरकार ने भारत के सहकारी क्षेत्र को बाजार योग्य बना दिया है।

इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री ने पुणे में पश्चिम क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने सहकारी बैंकिंग क्षेत्र से प्रौद्योगिकी अपनाने की अपील की।

शाह ने कहा, ‘‘पिछले तीन वर्षों में केंद्र ने देश में सहकारी आंदोलन को गति देने का काम किया है। हमने भारत के सहकारी क्षेत्र के मॉडल को बाजार में लाने लायक बनाया है। हम सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक लाकर सहकारी शिक्षा को सशक्त बना रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सहकारी क्षेत्र को एक दिशा दी है और सहकारी क्षेत्र में नवाचार की शुरूआत को रेखांकित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\