Kerala 'Orange Alert: केरल में लगातार बारिश से नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ा, नौ जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'
केरल के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण रविवार को नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ गया तथा निचले इलाकों में जलभराव हो गया. इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.
तिरुवनंतपुरम, 20 जुलाई : केरल के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण रविवार को नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ गया तथा निचले इलाकों में जलभराव हो गया. इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिले के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.
केरल के शेष पांच जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. आईएमडी ने राज्य के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर मध्यम वर्षा तथा 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. पलक्कड़ में विभिन्न बांधों में जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी निकालने के लिए उनके फाटक खोल दिए गए. यह भी पढ़ें : बरेली में होमगार्ड को कार के बोनट पर टांगकर दौड़ाई गाड़ी, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
पलक्कड़ जिला प्रशासन के अनुसार, जहां बांधों के फाटक खोले गए हैं उनमें मालमपुझा, मंगलम, सिरुवानी, मीनकारा और पोथुंडी शामिल हैं. इस बीच, सिंचाई डिजाइन एवं अनुसंधान बोर्ड (आईडीआरबी) ने पथनमथिट्टा और कासरगोड जिलों में क्रमशः मणिमाला और मोगराल नदियों के लिए 'खतरे की चेतावनी' जारी की है, क्योंकि जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

