देश की खबरें | दक्षिण कोरिया के वाणिज्य दूतावास ने तमिलनाडु के स्कूलों के लिए 4000 किट दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई में दक्षिण कोरिया गणतंत्र के वाणिज्य दूतावास ने एक नवंबर से विद्यालयों को खोलने के तमिलनाडु सरकार के फैसले के बाद स्कूली बच्चों के बीच 4000 कोविड-19 एहतियाती किट्स का वितरण किया है।

चेन्नई, 16 नवंबर चेन्नई में दक्षिण कोरिया गणतंत्र के वाणिज्य दूतावास ने एक नवंबर से विद्यालयों को खोलने के तमिलनाडु सरकार के फैसले के बाद स्कूली बच्चों के बीच 4000 कोविड-19 एहतियाती किट्स का वितरण किया है।

कोरिया गणतंत्र के संस्कृति एवं कूटनीति संबंधी सद्भावना दूत वेनु श्रीनिवासन ने इंको सेंटर के साथ कोरिया के राष्ट्रीय स्थापना दिवस के तहत मिलकर यह पहल की है जो चार दक्षिण भारतीय राज्यों में फैली है। पिछले महीने यह स्थापना दिवस मनाया गया था।

एक विज्ञप्ति के अनुसार शहर में मंगलवार को तमिलनाडु के स्कूली शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी को किट दिये गये। हर किट में कोरियाई मास्क, सेनेटाइजर, हैंडवाश, कलर पेंसिल और ओरीगेमी शीट एवं अन्य चीजें हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार कोरियन एसोसिएशन (चेन्नई) ने भी सरकार को 70,000 मास्क और पांच ऑक्सीजन जेनरेटर दिये।

कोरिया के महावाणिज्य दूत यंग -सेप वोन ने कहा, ‘‘ मैं सम्मानित एवं खुश महसूस कर रहा हूं कि इस मुश्किल घड़ी में बच्चों की मदद की जा सकती है....कोरियाई समुदाय मरीना तट पर 2014 से स्वच्छता अभियान आयोजन जैसी गतिविधियों में लगा है।’’

श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘ कोरिया एवं भारत के बीच दोस्ती के सार्थक संबंधों के निरंतर विकास के लिए मैं शुभकामनाएं देना चाहूंगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी