एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा ने 400 सीट जीती होती तो संविधान खत्म हो गया होता: अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि यदि भाजपा ने 400 सीट पर जीत दर्ज की होती तो सड़कों पर राइफलें और तलवार निकले होते और संविधान खत्म हो गया होता।

देश की खबरें | भाजपा ने 400 सीट जीती होती तो संविधान खत्म हो गया होता: अखिलेश

लखनऊ, 15 अप्रैल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि यदि भाजपा ने 400 सीट पर जीत दर्ज की होती तो सड़कों पर राइफलें और तलवार निकले होते और संविधान खत्म हो गया होता।

लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार में अराजकता अपने चरम पर है। असामाजिक तत्व खुलेआम लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। क्या यही कानून और संविधान का राज है।”

उन्होंने कहा, “यदि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीती होती तो सड़कों पर राइफलें और तलवारें निकल चुकी होतीं और संविधान खत्म हो गया होता।”

करणी सेना के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर दी गई धमकियों के जवाब में यादव ने कहा, “ये सभी भाजपा के लोग हैं.. भाजपा के सैनिक। जिस दिन हमारी एनएसजी सुरक्षा केंद्र द्वारा हटाई गई, हमें उनकी मंशा पता चल गई। मैं डरूंगा नहीं। जिन्होंने एनएसजी सुरक्षा रखी है, वे कायर हैं। उन्हें भी अपनी एनएसजी सुरक्षा लौटा देनी चाहिए।”

राजशाही और इतिहास पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए यादव ने कहा, “हम राजाओं के खिलाफ नहीं हैं। एक राजा की कोई जाति नहीं होती.. वह बस राजा होता है। यदि इतिहास प्रगति, सामाजिक सौहार्द और एकता के रास्ते बाधा बने तो उसे छोड़ देना चाहिए।”

सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने की अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सपा नेता ने कहा, “हम भाजपा की असंवैधानिक कार्रवाई, अन्याय और अराजकता के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को भगवान और संविधान की आत्मा बताया।”

यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर किसानों की परेशानी, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटका रही है। भाजपा न्याय सुनिश्चित नहीं करना चाहती। यह पार्टी पीडीए के लिए आरक्षण के खिलाफ है।

भर्ती में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस और अध्यापक भर्ती में आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की गई।

अखिलेश ने कहा कि 69,000 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में पिछड़े और दलित अभ्यर्थियों को उनके अधिकार से वंचित किया गया और पुलिस भर्ती में भी सरकार ने एक समग्र सूची जारी नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).