देश की खबरें | आगरा में यातायात पुलिस में तैनात सिपाही ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा की यातायात पुलिस में तैनात सिपाही कुबेर सिंह ने शुक्रवार सुबह अपने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

आगरा, पांच अगस्त आगरा की यातायात पुलिस में तैनात सिपाही कुबेर सिंह ने शुक्रवार सुबह अपने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के नगला राजा गांव के रहने वाले 58 वर्षीय कुबेर सिंह आगरा ट्रैफिक लाइन में फिलहाल क्रेन चलाने की ड्यूटी पर तैनात थे।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात नौ बजे ड्यूटी से लौटकर वह खाना खाकर अपने कमरे में सो गए थे, लेकिन सुबह करीब चार बजे दूसरे कमरे में सो रही उनकी पत्नी चंद्रकांति ने गोली चलने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर जब परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो उन्होंने कुबेर सिंह को खून से लथपथ देखा।

घटना की जानकारी पाकर एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत अन्य अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है और नाहीं मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है।

इस संबंध में थाना एत्माद्दौला इंसपेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सिपाही कुबेर सिंह ने आत्महत्या की है और इसका कारण जानने की कोशिश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now