एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कोविड संक्रमित मिल्खा और उनकी पत्नी की हालत में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से संक्रमित महान धावक मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर की हालत में लगातार सुधार हो रहा है जो यहां अलग अलग अस्पतालों के गहन चिकित्सा केंद्र में भर्ती हैं। मिल्खा सिंह के परिवार ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी।

खेल की खबरें | कोविड संक्रमित मिल्खा और उनकी पत्नी की हालत में सुधार

चंडीगढ़, सात जून कोविड-19 से संक्रमित महान धावक मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर की हालत में लगातार सुधार हो रहा है जो यहां अलग अलग अस्पतालों के गहन चिकित्सा केंद्र में भर्ती हैं। मिल्खा सिंह के परिवार ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी।

मिल्खा (91 वर्ष) को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के भर्ती कराया गया है जबकि उनकी 82 साल की पत्नी राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं।

परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘मिल्खा जी की हालत में सुधार हो रहा है और उनकी हालत स्थिर है। वह अब भी आईसीयू में हैं। निर्मल मिल्खा जी की हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है।’’

आक्सीजन का स्तर गिरने के बाद मिल्खा सिंह को तीन जून को पीजीआईएमआर में भर्ती कराया गया था। इससे पहले वह भी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे।

परिवार ने कहा, ‘‘हम आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं।’’

संदेह है कि पिछले दोनों को घर में काम करने वाले सहायक से इन दोनों को यह संक्रमण हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2021 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).