विदेश की खबरें | हैकिंग के तरीके बनाने वाली सीआईए की इकाई को सबसे बड़ी चोरी का पता ही नहीं चला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खुफिया एजेंसी के इतिहास में डेटा चोरी होने की सबसे बड़ी घटना के बाद तैयार आंतरिक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

खुफिया एजेंसी के इतिहास में डेटा चोरी होने की सबसे बड़ी घटना के बाद तैयार आंतरिक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार ये सभी कमियां काम करने की वर्षों पुरानी उस संस्कृति को दिखाती हैं जिसमें अपनी सुरक्षा प्रणाली को सुरक्षित करने पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। इस रिपोर्ट में इस अमेरिकी खुफिया एजेंसी में साइबर सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

यह भी पढ़े | चीन में फिर कोरोना का खौफ, बीजिंग एयरपोर्ट पर 1,255 फ्लाइट्स हुई रद्द.

सीनेट खुफिया समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं सीनेटर रॉन वाइडन ने न्याय विभाग से इस संशोधित रिपोर्ट को हासिल किया है। इसे पहले इस साल सीआईए के हैकिंग तरीकों की चोरी के संबंध में सबूत के तौर पर अदालत में पेश किया गया था।

उन्होंने मंगलवार को एक पत्र के साथ इसे जारी किया है। यह पत्र उन्होंने खुफिया निदेशक जॉन रेटक्लिफ को लिखा है और उनसे सवाल किया कि संघीय खुफिया एजेंसी के पास राष्ट्र की जो खुफिया जानकारियां हैं, वह उसकी सुरक्षा के लिए क्या कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | India-China Violent Face-Off in Ladakh: भारत और चीन के बीच हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं: अमेरिका.

2017 की रिपोर्ट में सीआईए द्वारा विरोधियों के नेटवर्क को हैक करने के तैयार किए गए हैकिंग के आधुनिक माध्यमों की चोरी की जांच के संबंध में जानकारियां थीं। यह रिपोर्ट सबसे पहले ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने प्रकाशित की थी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि विकीलीक्स ने महीनों पहले यह घोषणा की थी कि उन्होंने सीआईए के विशेष साइबर खुफिया केंद्र द्वारा तैयार किए गए हैकिंग के तरीकों को हासिल किया है। वहीं विकिलीक्स ने इनमें से 35 के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रकाशित कर दी थी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2016 में हुई यह चोरी इतिहास में आंकड़ों की सबसे बड़ी चोरी मानी जा रही है। इसमें 180 गीगाबाइट से लेकर 34 टेराबाइट तक लंबी जानकारियां चोरी हुई थीं। एजेंसी को इस चोरी के बारे में पता भी उस समय चला, जब विकिलीक्स ने ही एक साल बाद इस चोरी की घोषणा की। इसमें मुख्य संदिग्ध के रूप में सीआईए के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पहचान की गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चोरी हुआ डेटा उस सिस्टम में था, जिसमें गतिविधि की निगरानी करने वाला यंत्र नहीं लगा था। चोरी की जानकारी मार्च, 2017 में तब हुई, जब विकिलीक्स ने इसकी घोषणा की। रिपोर्ट में कहा गया कि अगर देश के विरोधियों के लाभ के लिए डेटा चोरी हुआ होता और अगर इसे प्रकाशित नहीं किया जाता, तो इस चोरी के बारे में जानकारी ही नहीं होती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now