विदेश की खबरें | चीनी सेना ने ताइवान के आसपास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ईस्टर्न थिएटर कमान के प्रवक्ता शी यी के अनुसार इस सैन्य अभ्यास में नौसेना, वायु सेना और रॉकेट बल शामिल थे और इसका उद्देश्य ‘‘ताइवान की स्वतंत्रता को गंभीर चेतावनी देना’’ था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ईस्टर्न थिएटर कमान के प्रवक्ता शी यी के अनुसार इस सैन्य अभ्यास में नौसेना, वायु सेना और रॉकेट बल शामिल थे और इसका उद्देश्य ‘‘ताइवान की स्वतंत्रता को गंभीर चेतावनी देना’’ था।

ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘चीन की जबरदस्त सैन्य उकसावेबाजी न केवल ताइवान जलडमरूमध्य में शांति के लिए खतरा है बल्कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा को कमजोर करती है। हम चीन के आक्रामक व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं।’’

ताइवान के रक्षा मंत्री वेलिंगटन कू ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि ये कार्रवाई क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के विनाश को प्रतिबिंबित करती हैं।’’

कू ने कहा कि ताइवान ने इस तरह के अभ्यासों की निगरानी के लिए एक केंद्रीय समूह स्थापित किया है।

वहीं चीन की समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने अपनी एक खबर में कहा कि ईस्टर्न थिएटर कमान ने ‘‘ताइवान द्वीप के उत्तर, दक्षिण और पूर्व में जलक्षेत्र में व्यापक अभ्यास’’ किया।

कमान ने कहा कि सैन्य अभ्यास का उद्देश्य ‘‘एकीकृत अभियान, परिचालन नियंत्रण हासिल करने और बहु-दिशात्मक सटीक हमले करने की सैनिकों की क्षमताओं का परीक्षण करना था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\